{"_id":"635c17f12d741f3e2f4e6791","slug":"case-filed-against-seven-including-two-bjp-leaders-sonbhadra-news-vns6810142128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाजपा नेता समेत सात पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाजपा नेता समेत सात पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा पुलिस ने मारपीट और दलित उत्पीड़न के आरोप में दो भाजपा नेताओं समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है। मामले की विवेचना सीओ कर रहे हैं।
ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी निवासी जितेंद्र कुमार पे पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि भाजपा नेता वीरेश सिंह, उनकी पत्नी सिंधु देवी, भाजपा नेता बृजेश पांडेय, उनकी पत्नी और तीन अन्य अज्ञात लोगों ने उसके साथ गांधी मैदान रोड स्थित कान्वेंट स्कूल के पास गत नौ सितंबर को मारपीट की। जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया था।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं मामले में आरोपी बनाए गए भाजपा के क्षेत्रीय सह संयोजक चुनाव प्रबंधन बृजेश पांडेय का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कूटरचित तरीके से कोर्ट को गुमराह करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराकर उनकी छवि को खराब करने का कार्य किया जा रहा है।