{"_id":"6246f69fed18c062886226bc","slug":"case-filed-against-many-including-lessee-11-vehicles-seized-sonbhadra-news-vns6459982141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टाधारक समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 11 वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टाधारक समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 11 वाहन जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरंगी बालू साइट पर अवैध बालू की लोडिंग करने के मामले में पट्टाधारक समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने कोरंगी में बालू लोड करने के लिए पहुंचे दस ट्रक समेत 11 वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
बता दें कि कोरंगी में अवैध बालू खनन करने की शिकायत मिलते ही बृहस्पतिवार की शाम फोर्स के साथ एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी खनन स्थल पर पहुंचे तो हड़कंप मच गया। एसडीएम के निर्देश पर खनन कर्मियों ने ट्रकों समेत अन्य वाहन को कब्जे में ले लिया। देर रात सर्वेयर संतोष पाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। विंढमगंज एसओ सूर्यभान ने दस ट्रकों को जब्त करते हुए उनके चालकों व स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पोकलेन भी जब्त हुआ है। पट्टाधारक जमुना प्रसाद समेत कई लोगों के खिलाफ अवैध खनन कराने समेत अन्य आरोपों में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। खनन विभाग का आरोप है कि एमएम 11 परमिट का निर्गमन बंद होने के बावजूद उक्त साइट पर अनुज्ञा क्षेत्र के बाहर नदी तल से भारी भरकम मशीनों ने अवैध खनन को अंजाम पट्टेधारक अपने सहयोगियों के साथ दे रहा था। इसके अलावा कई ट्रकों के रेजिस्ट्रेशन नंबर व चेचिस नंबर पर ओवरराइटिंग कर व टेंपरिंग कर वाहनों को साइट से बाहर निकाला जा रहा था। सूचना पर जब प्रशासनिक टीम ने जब छापा मारा तो मामले का खुलासा हुआ। इस संबंध में खान अधिकारी जेपी द्विवेदी ने बताया कि नदी में हुए अवैध खनन की नापजोख कराई जाएगी।