फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against many including crusher plant operator

क्रशर प्लांट संचालक समेत कई पर मुकदमा दर्ज

Tue, 10 May 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Case filed against many including crusher plant operator
सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को क्रशर प्लांट संचालक समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई खान निरीक्षक के प्रार्थना पत्र हुई है।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आंखों में धूल झोंक कर अब भी पासर बगैर परमिट के ओवरलोड गिट्टी-बालू लदे वाहनों को पास कराने में जुटे हैं। इसका खुुलासा सोमवार की रात टोल प्लाजा लोढ़ी पर खनन कर्मियों ने फर्जी प्रपत्र पर गिट्टी का परिवहन कर रहे एक ट्रक को पकड़ कर किया है। पुलिस ने बताया कि वादी खान निरीक्षक ईश्वर चंद्र ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि सोमवार की रात करीब पौने 12 बजे वह टीम के साथ टोल गेट लोढ़ी के पास उप खनिज भरे वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान गिट्टी लदे एक ट्रक को रोककर वाहन चालक से उप खनिज से संबंधित परिवहन प्रपत्र मांगा गया। चालक ने जो ई-फार्म उपलब्ध कराया गया, जांच में वो फर्जी मिला। वाहन में 30 घन मीटर गिट्टी पाया गया। चालक से पूछताछ करने पर बताया कि उसे एक पासर ने ई-फार्म सी इन्वाइस दिया है और उसने डाला स्थित क्रशर प्लांट से गिट्टी लोड किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि खान निरीक्षक की तहरीर पर ट्रक चालक, वाहन स्वामी, सनी स्टोन क्रशिंग बारी डाला के संचालक, क्रशर संचालन जहां से गिट्टी भरी गई और पासर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed