फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against fugitive Babu accused of embezzlement

Sonebhadra News: गबन के आरोपी भगोड़े बाबू पर केस दर्ज

Tue, 07 May 2024 09:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
Case filed against fugitive Babu accused of embezzlement
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने भ्रष्टाचार और गबन से जुड़े मामले में भगोड़े बाबू पर केस दर्ज किया है। उस पर न्यायालय के आदेश के बावजूद हाजिर न होने का आरोप है।
विज्ञापन


राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेंद्र सिंह ने 24 मार्च 2023 को अपने ही कार्यालय के लिपिक नरेंद्र पांडेय पर कूटरचना, धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि आरोपी ने विभिन्न मदों में आए करीब 75 लाख रुपये को अपने खाते में जमा करा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मामले में आरोपी न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद भी हाजिर नहीं हो रहा है। न ही उसे गिरफ्तार किया जा सका है। अब मामले में विवेचक कस्बा चवौकी प्रभारी आरएस शर्मा ने कनिष्ठ सहायक नरेंद्र पांडेय के विरुद्ध सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed