फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against driver in case of death of old lady due to overturning of auto

Sonebhadra News: ऑटो पलटने से वृद्धा की मौत मामले में चालक पर केस

Sun, 06 Apr 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Case filed against driver in case of death of old lady due to overturning of auto
मधुपुर से लोहरा जा रही वृद्धा की टेंपो पलटने से मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। वृद्धा के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। घटना 28 मार्च को हुई थी।
विज्ञापन

मझुई निवासी विजय नारायण ने पुलिस काे दी तहरीर में बताया कि मां गुलाबी देवी 28 मार्च को ऑटो में सवार होकर मधुपुर से लोहरा के लिए निकली थीं। ऑटो चालक गौरही निवासी आज़ाद ने वाहन को लापरवाहीपूर्वक तेज गति में चलाया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन

घटना में गुलाबी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल मधुपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी और फिर बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर में उनकी मृत्यु हो गई। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed