{"_id":"63090cfb3b069c54434723bb","slug":"case-filed-against-district-hospital-doctor-sonbhadra-news-vns671067645","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में फर्जी मेडिकल बनाने के मामले में जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम चंद्र विजय सिंह के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात डॉक्टर के खिलाफ अवैध धन उगाही कर फर्जी मेडिकल बनाने का मामला दर्ज कर लिया है। म्योरपुर थाना प्रभारी की तहरीर पर कार्रवाई हुई है।
पुलिस ने बताया कि वादी म्योरपुर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने तहरीर दी है कि डीएम को सुरेंद्र कुमार निवासी कुंडाडीह और अमित कुमार विश्वकर्मा निवासी म्योरपुर ने प्रार्थना पत्र दिया। उनका कहना है कि जिला अस्पताल लोढ़ी में बिना किसी चोट के पैसे लेकर मेडिकल बनाया जा रहा है। उनके विरुद्ध भी फर्जी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इस बात की पुष्टि के लिए स्वयं का फर्जी मेडिकल रिपोर्ट पैसे देकर बनाया गया है।
जिला चिकित्सालय लोढ़ी के फर्जी मेडिकल बनाने वाले चिकित्सक के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक उचित कार्यवाही करने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने फर्जी मेडिकल बनाने वाले डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि थाना प्रभारी अश्वनी कुमार त्रिपाठी की तहरीर पर जिला अस्पताल के एक डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।