फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against seven including the priest of Panchmukhi Mahadev temple

Sonebhadra News: पंचमुखी महादेव मंदिर के पुजारी समेत सात पर केस

Sun, 02 Feb 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Case against seven including the priest of Panchmukhi Mahadev temple
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत पंचमुखी महादेव मंदिर के पुजारी और कम्हारी गांव निवासी श्याम सुंदर पांडेय के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष से भी केस दर्ज किया है। इसमें मंदिर के पुजारी, उनके भाई और पुत्र समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

रौप स्थित पंचमुखी मंदिर के पुजारी लक्ष्मण दुबे पहाड़ी के नीचे रहते हैं। पांच दिसंबर को सुबह पूजन के बाद वह कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए कम्हारी गांव निवासी श्याम सुंदर पांडेय और उनके पुत्र से विवाद हो गया।आरोप है कि मारपीट के दौरान बाप-बेटे ने पुजारी पर चाकू से हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगोंं ने श्याम सुंदर और उसके पुत्र अभिषेक की पिटाई की थी। तब पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को सौंपे गए पत्र में श्याम सुंदर की बेटी स्वपना पांडेय ने बताया कि उसके पिता प्रतिदिन दर्शन पूजा करने पंचमुखी महादेव मंदिर जाया करते थे। पुजारी मंदिर में चढ़ावा को लेकर लक्ष्मण दूबे से पिता की नवंबर में कहासुनी हुई थी। तब पुजारी ने पिता को सबक सिखाने की धमकी दी थी। बताया कि 5 दिसंबर की सुबह पिता और भाई अभिषेक बाइक से दर्शन करके आ रहे थे। मंदिर के रास्ते से ढलान के नीचे लक्ष्मण दूबे, उनके पुत्र अंकित दूबे उर्फ चुन्नू, उनके भाई और चार अन्य लोग मुंह पर गमछा बांधकर लाठी-डंडे लेकर खड़े थे। इन लोगों ने बाइक रोक ली और पिता और भाई की पिटाई कर घायल कर दिया। उन्हें बीएचयू ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed