{"_id":"6669da70030f91712d0edf43","slug":"case-against-husband-and-mother-in-law-in-case-of-death-of-married-woman-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-114188-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: विवाहिता की मौत के मामले में पति और सास-ससुर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: विवाहिता की मौत के मामले में पति और सास-ससुर पर केस
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के वीरकला मंदहा गांव में गत 10 जून को विवाहिता प्रियंका की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
सोमवार को वीरकला गांव में प्रियंका (24) पत्नी रमेश पाल का शव फंदे से लटकता मिला था। परिस्थितियों के आधार पर अंदेशा जताया जा रहा था कि महिला ने आत्महत्या की है। बुधवार को मृतका प्रियंका के दादा मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के खोराडीह निवासी रामकिशुन ने पुलिस को तहरीर दी।
बताया कि 4 वर्ष पूर्व उसकी पौत्री का विवाह घोरावल क्षेत्र के वीरकला गांव के रहने वाले रमेश पाल के साथ हुआ था। दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए प्रियंका की हत्या कर दी गई है। थाना प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति रमेश पाल, ससुर कल्लू, सास इंद्रावती के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना की जा रही है।