{"_id":"669eeb811e540e358b012548","slug":"case-against-four-including-branch-manager-for-embezzlement-of-rs-362-lakh-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-115795-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 3.62 लाख रुपये के गबन में शाखा प्रबंधक समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 3.62 लाख रुपये के गबन में शाखा प्रबंधक समेत चार पर केस
विज्ञापन
महिला सहायता समूह को वित्तीय सहायता दे रही फाइनेंस कंपनी कैशपार माइको क्रेडिट के शाखा प्रबंधक सहित तीन केंद्र प्रबंधकों पर लाखों रुपये की हेराफेरी का आरोप लगा है। कंपनी के क्लस्टर हेड ने स्थानीय थाने में उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
क्लस्टर हेड गुलशन कुमार ने बताया कि जरहा न्याय पंचायत क्षेत्र में समूह के माध्यम से कंपनी पैसे फाइनेंस का काम करती है। बीजपुर शाखा की जांच में पता चला कि कुछ समूहों से किस्तों में पैसा तो कंपनी में आया लेकिन शाखा प्रबंधक व तीन केंद्र प्रबंधक ने मिल कर उस पैसे को न तो कंपनी के खाते में जमा किया न ही लाभार्थी के खाते में जमा हुआ।
करीब 3.62 रुपये कहां खर्च हुए, इस बारे में कोई बताने को तैयार नहीं है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने कंपनी के शाखा प्रबंधक कैमूर जिले के मनाही निवासी देवव्रत कुमार, केंद्र प्रबंधक लीलासी निवासी राजकुमार, घिवाही निवासी शकुंतला, बभनी के बचरा निवासी उम्मे खुशमुद के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के क्लस्टर हेड की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।