फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against DJ driver in woman's death case

Sonebhadra News: महिला की मौत मामले में डीजे चालक के खिलाफ केस

Sun, 19 May 2024 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Case against DJ driver in woman's death case
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के धुरकरी गांव में बरात देखने गई महिला की डीजे वाहन की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने डीजे वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के पुत्र प्रमोद गोड़ निवासी धुरकरी ने तहरीर देकर बताया कि गांव मे एक लड़की की शादी के लिए शुक्रवार की रात बरात आई थी।
विज्ञापन

बरात लगने के दौरान बराती डांस कर रहे थे। बरात देखने के लिए उसकी मां सीतामनी भी पहुंची थी। एक गाड़ी पर डीजे लदा था। लापरवाही पूर्वक डीजे गाड़ी चलाते हुए चालक ने उनकी मां को धक्का मार दिया। डीजे वाहन के चालक की लापरवाही से सीतामनी उसकी चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

उसके चाचा शिवधनी ने एंबुलेंस की मदद से घायलावस्था मे सीतामनी को सीएचसी घोरावल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पुत्र की तहरीर पर डीजे गाड़ी के चालक के विरुद्ध पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed