फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against caterer on irregularities in distribution of food grains

खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पर कोटेदार के खिलाफ एफआइआर

Tue, 12 Jan 2021 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Case against caterer on irregularities in distribution of food grains
दुद्धी। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से खाद्यान्न वितरण में अनियमितता मिलने पर बीजपुर के कोटेदार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई आपूर्ति विभाग की तहरीर पर हुई। आपूर्ति निरीक्षक रामलाल यादव ने बताया कि कार्ड धारकों को राशन कार्ड देने के बावजूद भी खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा था। इस मामले को विभाग ने गंभीरता से लिया और इसकी जांच शुरू की। दो सदस्यीय टीम ने पूरे प्रकरण की जांच की तो 28 कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण फर्जी तरीके से आधार कार्ड और मोबाइल नंबर गलत लगाकर किया जाना पाया गया। कागज में खाद्यान्न उठ गया लेकिन लाभार्थियों को नहीं मिला। खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की पुष्टि होने पर बीजपुर थाने में सरकारी सस्ते गले के उचित विक्रेता प्रेमचंद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed