फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Car tire bursts, overturns hitting bike rider and sweeper, two dead

Sonebhadra News: कार का टायर फटा, बाइक सवार और सफाईकर्मी को चपेट में लेते हुए पलटी, दो की मौत

Fri, 31 Jan 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Car tire bursts, overturns hitting bike rider and sweeper, two dead
चोपन (सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर थाना क्षेत्र के प्रीतनगर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। छत्तीसगढ़ की ओर तेज गति से जा रही अर्टिगा कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि कार सवार छह लोग घायल हुए। कार की चपेट में आने से सड़क पर खड़े बाइक सवार की भी मौत हो गई और सफाईकर्मी जख्मी हो गया। चोपन सीएचसी से सफाईकर्मी को रेफर कर दिया गया। कार सवार लोग एक परिवार के थे और महाकुंभ में स्नान के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे हुआ। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज जिले के सूरजपुर निवासी मुन्ना साहू अपने परिवार के साथ महाकुंभ में प्रयागराज गए थे। शुक्रवार को लौटते समय चोपन के प्रीतनगर के पास उनकी अर्टिगा कार की बाईं तरफ का अगला टायर फट गया। इससे कार बाईं तरफ खड़े बाइक सवार और सफाईकर्मी को चपेट में लेते हुए पलट गई। हादसे में कार चालक सूरजपुर निवासी रोहित साहू (25) की मौत हो गई। कार सवार मुन्ना साहू (55) के अलावा ईश्वर साहू (50), उनकी पत्नी उर्मिला साहू (45), मीरा साहू (40) पत्नी स्व.रामप्रकाश साहू, उनकी पुत्री प्राची साहू (16) और पुत्र आदर्श कुमार साहू (14) घायल हो गए। बाइक सवार राहुल कुमार यादव (25) और चोपन के रेलवे कॉलोनी निवासी सफाई कर्मी कुलदीप उर्फ लंगड़ा (42) को भी चोट आई। सभी घायलों को चोपन सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कुलदीप और राहुल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई।
विज्ञापन

चोपन थाने के क्राइम इंस्पेक्टर इरफान खान और कस्बा इंचार्ज उमाशंकर यादव ने वाहन को हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। सीओ सिटी डाॅ. चारू द्विवेदी ने बताया कि घटना में कार चालक और बाइक सवार राहुल कुमार यादव की मौत हुई है। कुलदीप का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तीन बहनों के बीच अकेला भाई था रोहित
चोपन। हादसे में जान गंवाने वाला कार चालक रोहित परिवार में सबसे छोटा था। उसकी तीन बहनें हैं। वह इकलौता लड़का था। पिता अवधेश साहू फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed