फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Car collides with parked truck, father dies, three including son injured

Sonebhadra News: खड़े ट्रक से टकराई कार, पिता की मौत, पुत्र समेत तीन घायल

Tue, 20 May 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Car collides with parked truck, father dies, three including son injured
करमा थाना क्षेत्र के भरकवाह गांव के पास रविवार रात शादी समारोह से लौट रहे चार लोगों की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुत्र समेत तीन लोग घायलहो गए।
विज्ञापन

थाना राजगढ़ क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी ओमप्रकाश मिश्रा (45), अपने बेटे प्रशांत मिश्रा (20) और रिश्तेदार प्रशांत मिश्रा (42) व राजू मिश्रा (35) के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन

देर रात करीब साढ़े 12 बजे भरकवाह गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दाहिनी ओर मोड़ काट दिया। कार चालक रामलाल ने बचने के लिए गाड़ी बाईं ओर मोड़ी, लेकिन सड़क किनारे बालू लदे खड़े ट्रक से कार टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह कार सवारों को बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही ओमप्रकाश मिश्रा ने दम तोड़ दिया। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed