फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Car collided with tree uncontrolled, four injured

अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, चार घायल

Fri, 12 Mar 2021 06:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Car collided with tree uncontrolled, four injured
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगही गांव के पास शुक्रवार को अनियंत्रित होकर एक कार पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। डॉक्टरों ने दो की हालत गंभीर देख उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सुबह साढ़े दस बजे बगही गांव के पास एक बड़े वाहन से बचने के चक्कर में कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। राजगढ़ की तरफ से कार हिंदुआरी की ओर जा रही थी। हादसे में कार चालक समेत चार घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आनन-फानन में वाराणसी के चौखंडी निवासी अजय कुमार पांडेय (42), शिवम (30), शैलेश (30) और प्रेम नारायण (63) को जिला अस्पताल भेजवाया। उधर, घटना की खबर मिलते ही घायलों के संबंधित अस्पताल पहुुंच गए। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने अजय पांडेय और प्रेम नारायण को रेफर कर दिया। घायलों का कहना था कि सामने से तेज गति से जा रहे एक वाहन से बचने के चक्कर में कार सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed