फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Car collided with a tree, young man died, three injured

Sonebhadra News: पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत, तीन घायल

Mon, 12 May 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Car collided with a tree, young man died, three injured
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारो कलां गांव के पास रविवार की रात अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई। तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हुए। इसमें एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

चारों युवक अपने दोस्त की बरात में शामिल होकर लौट रहे थे। मप्र के बैढ़न से रविवार की रात दुद्धी के झारो कलां गांव में बरात आई थी। इसमें शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के बलरामपुर निवासी विशाल जायसवाल (30) भी आया था।
विज्ञापन

रात में भोजन के बाद विशाल अपने अन्य दोस्तों के साथ छत्तीसगढ़ अपने घर लौट रहा था। रास्ते में बेकाबू होकर कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे विशाल जायसवाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कार सवार उज्ज्वल जायसवाल (32) समेत तीन युवक घायल हो गए। उज्ज्वल को गंभीर चोटें आई है। अन्य दो युवकों को हल्की चोट आई थी। उनका प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। वहीं उज्ज्वल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
चिकित्सक डॉ. मनोज एक्का ने बताया कि रविवार की रात में करीब तीन बजे सीएचसी दुद्धी में डायल 108 एंबुलेंस से घायलों को लाया गया था। इसमें एक युवक विशाल की मौत हो गई थी। एक युवक को रेफर कर दिया गया।


घर का इकलौता पुत्र था विशाल
विशाल जायसवाल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। रविवार को वह अपने गांव के ही दोस्त के साथ एक कार लेकर मप्र के बैढ़न से दुद्धी के लिए आई बरात में शामिल होने आया था। विशाल की मां सावित्री देवी के कमर का ऑपरेशन चार दिन पहले मद्रास (चेन्नई) में हुआ है। माता-पिता दोनों अभी मद्रास में ही इलाज करा रहे हैं। इकलौते बेटे की मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा है। परिजनों ने मां व पिता के देर रात तक घर वापस होने की उम्मीद जताई है। घर पर सिर्फ बहन साक्षी है, जिसका रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed