फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   car caught fire in Sonbhadra driver saved his life by jumping out

Sonbhadra News: आग का गोला बनी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान; कुछ देर पहले ही उतरा था परिवार

Fri, 14 Jun 2024 04:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 04:23 PM IST
सार

Sonbhadra News: आग लगते ही मुर्धवा मोड़ पर मौजूद यातायात पुलिस के सिपाहियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलायाा, मगर तब तक कार पूरी तरह जल गई। कार में सवार चालक तत्काल उतरकर हट गया, जिससे इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
car caught fire in Sonbhadra driver saved his life by jumping out
आग लगने के बाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ पर शुक्रवार की सुबह एक कार में आग लग गई। दुर्घटनाग्रस्त कार को एक जीप के सहारे रस्सी से खींचकर रेणुकूट लाया जा रहा है। कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन


म्योरपुर थाना क्षेत्र के काचन निवासी इकरार हुसैन बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षक हैं। शुक्रवार की सुबह वह लखनऊ से वापस घर जा रहे थे। इस दौरान रनटोला गांव के समीप उनकी कार को एक पिकअप ने धक्का मार दिया। दुर्घटना के बाद पिकअप लेकर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कार खराब होने पर अध्यापक ने दूसरा वाहन मंगाया और उससे पत्नी व बच्चों को लेकर घर चला गया। रेणुकूट से मैकेनिक को बुलाया गया। कार चला रहे काचन गांव निवासी चंदन ने बताया कि वह दुर्घटनाग्रस्त कार को लेकर रेणुकूट में किसी मैकेनिक के गेराज में जा रहा था। इस दौरान मुर्धवा मोड़ पहुंचते ही कार में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed