फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Captured between shopping center

शापिंग सेंटर के बीच कर लिया कब्जा

Sun, 25 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Captured between shopping center
शक्तिनगर। एनटीपीसी शक्तिनगर शापिंग सेंटर के बीच रातों रात कब्जा करने की जानकारी के बाद रविवार को प्रबंधन के अफसरों की छटपटाहट बढ़ गई। शटर सहित लोहे की गुमटी रखकर खाली जगह पर कब्जा कर लिया गया। रविवार को कब्जे की सूचना कई माध्यमों से सार्वजनिक हुई तो पावर प्रोजेक्ट के अधिकारियों में खलबली मच गई। प्रबंधन ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

एनटीपीसी ने राजीव गांधी मार्केट में दुकानें बनवा कर परियोजना विस्थापित व प्रभावित परिवारों के सदस्यों को दिया है। बीच मार्केट में थोड़ी भूमि खाली पड़ी थी। इसी पर कई लोगों की निगाहें टिकी थी। मौका पाकर कतिपय लोगों ने कब्जा कर लिया। एनटीपीसी के मानव संसाधन विभाग अधिकारी आदेश पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई। अधिकारी कब्जा की जमीन के साथ पास की दुकान की नापी कर चुके हैं। इस मामले में प्रबंधन की तरफ से तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

कब्जा कर लिया जा रहा आवास योजना का लाभ
सोनभद्र। सदर ब्लाक के कमौजी ग्राम निवासी बनारसी ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर अपनी भूमि पर अवैध कब्जा कर प्रधानमंत्री आवास बनवाने की शिकायत की है। उनका आरोप है कि गांव में एक महिला के नाम जिस जगह प्रधानमंत्री आवास को मंजूरी दी गई है, वह उनकी निजी भूमिधरी है। ग्राम सचिव व राजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी तरीके से भूमि को अपना बताकर लाभ ले लिया गया है। अब वह लोग उस पर आवास का निर्माण भी शुरू करा चुके हैं। विरोध करने पर मारपीट भी कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस-प्रशासन के अफसर मौन साधे हुए हैं। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed