फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Capital was the goddess of learning , Saraswati adorable

पूजी गईं विद्या की आराध्य देवी मां सरस्वती

Fri, 12 Feb 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र Updated Fri, 12 Feb 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Capital was the goddess of learning , Saraswati adorable
जिले भर में बसंत पंचमी पर शुक्रवार को शिक्षण संस्थानों, कोचिंग सेंटरों और अन्य संस्थानों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। राबर्ट्सगंज जिला मुख्यालय और आसपास के शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की अर्चना की गई। छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। वहीं चुर्क के पंचमुखी मंदिर में भव्य मेला लगाया गया।
विज्ञापन



कोन प्रतिनिधि के मुताबिक कोन उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर दिलीप त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, जटाशंकर, मनीलाल आदि लोग मौजूद रहे। खलियारी प्रतिनिधि के मुताबिक नगवां ब्लॉक क्षेत्र में और खलियारी वनवासी प्राथमिक विद्यालय में मां सरस्वती की मूर्ति का अनावरण कर छात्र-छात्राओं ने पूजा-अर्चना की। हवन भी किया गया।
विज्ञापन



इस दौरान प्रबंधक प्रदीप कुमार जायसवाल, प्रधानाचार्य रामलाल, प्रदीप यादव, विनोद गुप्ता, राजकुमार, नंदलाल, अंजू देवी, प्रियंका, रीता आदि मौजूद रही। खलियारी किसान निर्मल उच्च प्राथमिक विद्यालय पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर नवयुवक मंगल दल के संरक्षक सुशील उपाध्याय, जिलाध्यक्ष सौरभकांत पति तिवारी, सत्यराम मौर्या, सुनील शुक्ला, प्रबंधक निर्मल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



घोरावल प्रतिनिधि के मुताबिक गुरूवल गांव स्थित मां शारदा ज्ञान मंदिर में ब्लॉक प्रमुख प्रेमनाथ ने मां वीणावादिनी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विविधि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। रामधनी, डॉ. परमेश्वर दयाल, रामकेश सिंह, डॉ. प्रबोध कुमार सिंह, रामकृष्ण सिंह, रमेश मौर्य, डॉ. केपी मौर्य आदि मौजूद रहे। कई लोगों को सम्मानित भी किया गया। प्रधानाचार्य शिवनारायण ने आभार ज्ञापित किया।



रेणुकूट प्रतिनिधि के मुताबिक पिपरी के सु़ंदर आदर्श बाल विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि रिहंद जल विद्युत परियोजना के अधीक्षण अभियंता शैलेष सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। विद्यालय के प्रबंधक जगदीश प्रसाद, प्रधानाचार्य वर्षा गुप्ता, सुनील कुमार, आफताब अहमद, प्रशांत तिवारी, विजय पटेल, सुशील कुमार, सरिता, रोमा आदि रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed