फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Candle march against terrorism, effigy burnt

आतंकवाद के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च, फूंका पुतला

Sun, 10 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Candle march against terrorism, effigy burnt
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर कैंडिल जलाकर श्रद्धाजलि देते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक? - फोटो : SONBHADRA
जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं की हत्या करने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। हाथों में कैंडल लेकर नगर के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करते हुए कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। उधर, बीजपुर में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका।
विज्ञापन

नगर मंत्री प्रिंस सिंह के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौक से शीतला मंदिर चौक तक कैंडल मार्च में विभाग संयोजक शशांक मिश्रा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शिक्षकों की हत्या निंदनीय है। जिला संयोजक सौरभ चतुर्वेदी ने कहा कि आतंकवाद की कोई जाति या धर्म नहीं होता, लेकिन कश्मीर में लगातार एक जाति और धर्म विशेष को निशाना बनाकर अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही है। मार्च में नगर सह मंत्री अमन राज, अर्पित, मृगांक, संदीप त्रिपाठी, हर्षित पांडेय, आयुष, आदर्श, अनिल द्विवेदी, अनुराग तिवारी, सचिन सिंह, गोलू राय आदि शामिल रहे। बीजपुर: विहिप/बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बाजार तिराहे पर जिला संयोजक संदीप गुप्ता के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला फूंका और नारेबाजी की। इस दौरान जिला सेवा प्रमुख संजय गुप्ता, सौरभ गुप्ता, रामदयाल, अजय गुप्ता, यशवंत सिंह, संदीप उपाध्याय, लक्ष्मी कसेरा, सुरेंद्र अग्रहरि, रितिक चौबे, पंकज चौबे, बग्गा सिंह, रवींद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed