फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Candidates symbol assigned

प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित

Mon, 23 Nov 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Mon, 23 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Candidates symbol assigned
पंचायत चुनाव के तहत दूसरे चरण में दुद्धी और चोपन में चुनाव होना है। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सोमवार की दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी हुई।
विज्ञापन



इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन होना शुरू हुआ। प्रतीक चिह्न लेने के लिए प्रत्याशियों को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ा। प्रतीक चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर संभव कोशिश करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन



दूसरे चरण में एक दिसंबर को चोपन और दुद्धी ब्लाँक में चोपन ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वोट डाले जाएंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन एलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों ब्लॉकों में सोमवार की दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया की गई। इसके बाद ग्राम पंचायतवार प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित करने का सिलसिला शुरू हुआ।


प्रतीक चिह्न लेने के लिए प्रत्याशियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दुद्धी ब्लॉक में रिटर्निंग आफिसर सत्यश्री और बीडीओ डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी की देखरेख में कर्मचारियों ने उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न आवंटित कर रहे थे। शाम करीब छह बजे पहले प्रतीक चिह्न लेने को लेकर लाइन में खड़े प्रधान पद के दो प्रत्याशियों में नोकझोंक शुरू हो गई।


हालांकि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के कड़ा रुख अख्तियार करते ही प्रत्याशी शांत हो गए। भीड़ को देखते हुए सीओ लक्ष्मण राय और कोतवाल मनोज पांडेय ब्लॉक पर एलर्ट रहे। 


चोपन ब्लाक में सुबह आठ बजे से ही चुनाव चिह्न लेने के लिए प्रत्याशी एकत्र होने लगे थे। दोपहर एक बजे के बाद ब्लॉक परिसर के बाहर प्रत्याशियों का जमावड़ा लग गया। अत्यधिक भीड़ होने की वजह से ओबरा सीओ प्रवीण यादव और चोपन थानाध्यक्ष रविंद्रभूषण मौर्य ने पीएसी तैनात कर दिया था।


खंड विकास अधिकारी लालवव्रत यादव की देखरेख में प्रधान और सदस्य पद के उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न वितरित किया गया। समाचार लिखे जाने तक प्रतीक चिह्न लेने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही।



चोपन प्रतिनिधि के अ नुसार 48 प्रधान पद के और 16 पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया। दूसरी ओर प्रधान के दो और सदस्य पद के 16 प्रत्याशियों ने पर्चा पावस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed