फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Candidates and agents staying at the counting venue

मतगणना स्थल पर डटे रहे प्रत्याशी और अभिकर्ता

Mon, 03 May 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Candidates and agents staying at the counting venue
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की जिले में दस मतगणना स्थल पर मतगणना का कार्य रविवार को शुरू होने के बाद पूरी रात चलता रहा। शाम तक सिर्फ ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और बीडीसी पद के कुछ विजेता प्रत्याशी ही घोषित किए जा सके।
विज्ञापन

देर रात से जिला पंचायत सदस्य पद के रुझान भी आने शुरू हो गए। पूरी रात चली मतगणना में लगे मतगणना कर्मी तो थक कर बदल गए। लेकिन अधिकांश प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता बिना थके पूरी रात काउंटिंग कराने में मशगूल रहे। मतगणना में 438 मतगणना पार्टियां लगाई गईंथी। 47 पार्टियां आरक्षित रखी गई थीं। जनपद में 2171 मतदान स्थलों की गणना हुई है। लगभग पांच मतदान स्थलों की गणना एक टेबुल पर संपन्न करायी गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को घोरावल ब्लाक के वोटों की गिनती नन्हकू राम महाविद्यालय मुडिलाडीड में 60 टेबल पर शूरू हुई।
विज्ञापन

वहीं करमा के जनसेवा इंटर कॉलेज फुलवारी में 40, राबर्ट्सगंज के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढी में 65, चतरा के राजकीय माडल स्कूल रामगढ़ में 30, नगवां की बीआरसीनगवां में 22, चोपन की राजकीय पालिटेक्निक कॉलेज सिंदुरिया में 56, कोन की सुग्रीव साहू राम नरेश महाविद्यालय मोहिद्दीनपुर में 28, दुद्धी की भाउराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में 44, बभनी की विकास खंड मुख्यालय बभनी में 26 और म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र के श्रीराम डिग्री कालेज रासपहरी विकास खण्ड म्योरपुर में 67 टेबुल पर मतगणना करायी गई। रात आठ बजे के जिन टेबल पर वोटों की गिनती पूरी नहीं हुई थी, वहां मतगणना कर्मी बदल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed