फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Candidate in elections to impose arbitrary uproar

चुनावों में मनमानी प्रत्याशी थोपने को लेकर हंगामा

Thu, 03 Sep 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 03 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Candidate in elections to impose arbitrary uproar
बुधवार को राबर्ट्सगंज जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक काफी हंगामेदार रही। सिंचाई विभाग के डाकबंगला परिसर में शुरू हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व पर मनमाने तरीके से चुनावों में प्रत्याशी थोपने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के तेवर देख पर्यवेक्षक के तौर पर आए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव मुरारी लाल मीणा भड़क गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं का रुख भांपकर गेस्ट हाउस के कमरे में चले गए। बाद में मामला शांत होने पर चंद मिनट के लिए बैठक कर कोरम की अदायगी कर दी गई।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और वाराणसी जोन के प्रभारी मुरारी लाल मीणा ने भाग लिया। बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता मेें शुरू हुई तभी मुख्य अतिथि ने वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव और प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब केंद्रीय नेतृत्व खुद प्रत्याशियों की घोषणा मनमाने तरीके से कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते बात बढ़ गई और जमकर नोकझोक शुरू हो गई। पार्टी प्रवक्ता एवं महासचिव अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर हल्की नोकझोंक हुई थी। उधर, पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में मुख्य अतिथि ने कहा है कि वे यहां पार्टी की मजबूती एवं विस चुनाव में अच्छे प्रत्याशियों के  चयन के लिए कार्यकर्ताओं से विचार करने आए हैं।


विशिष्ठ अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी ने कहा कि इस बार पार्टी चुनाव के एक साल पहले ही प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। बैठक में अरूण सिंह, राजनारायन सिंह, ईश्वरी नारायन सिंह, रमेश देव पांडेय, राजेश द्विवेदी, कृष्ण प्रताप सिंह, हर प्रकाश शुक्ला, लालजी तिवारी, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, जीतन खरवार, सेराज हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed