{"_id":"5e3d88ce8ebc3ee590709c4c","slug":"campaign-against-overload-vehicles-in-the-district-sonbhadra-news-vns5094245127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चला अभियान
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में शुक्रवार को ओवरलोड गिट्टी-बालू लदे परिवहन करने वाले ट्रकों के खिलाफ प्रशासन का अभियान चलाया। चोपन थाना क्षेत्र में एसडीएम, एआरटीओ के नेतृत्व में 18 से अधिक ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया। अधिकारियों को देख ओवरलोड वाहनों को छोड़ चालक फरार हो गए। ट्रकों को पकड़वाने में जिले के मोटर मालिकों ने सहयोग किया।
शुक्रवार की दोपहर बाद कई वाहन स्वामियों ने मोबाइल से प्रशासनिक एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी कि उनके वाहन अंडरलोड खनिज संपदा लेकर परिवहन कर रहे हैं। गैर जिले के ट्रकों पर ओवरलोड गिट्टी-बालू लोड कराकर मारकुंडी, सलखन समेत अन्य जगहों पर खड़ा करवा रखा है। रात में लोढ़ी स्थित खनिज विभाग के चेकपोस्ट पर तैनात कुछ कर्मियों की मिलीभगत से उक्त वाहनों को पार करा देंगे। क्योंकि पूर्व में इस तरह से ओवरलोड वाहनों को पार कराया जाता है।
सूचना मिलते ही अतिरिक्त एसडीएम जैनेंद्र सिंह, एआरटीओ पीसी राय, सीओ राजकुमार तिवारी, खान निरीक्षक जेके दत्ता, सर्वेक्षक संतोष पाल ने ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ शुरू कर दिया। इससे ओवरलोड वाहनों का संचालन कराने वालों में खलबली मच गई। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। खान निरीक्षक जेके दत्ता ने बताया कि जांच के दौरान ओवरलोड गिट्टी-बालू लदे 18 से अधिक वाहनों को पकड़ा गया। उक्त वाहनों का एआरटओ द्वारा चालान किया जा रहा है। कहा कि उनके विभाग से पकड़े गए ओवरलोड सभी वाहनों के मालिकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब न देने वालों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल किया जाएगा।