फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Came out of the house to roam, punised

घर से निकले थे घूमने, बनना पड़ा मुर्गा

Mon, 20 Apr 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Came out of the house to roam, punised
सोनभद्र। जिले में लॉक डाउन-2.0 का अनुपालन कराने के लिए पुलिस अलर्ट हो गई है। सोमवार को राबर्ट्सगंज में सादे पोशाक में दलबल के साथ कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने कई दुकानों और सार्वजनिक जगहों पर छापेमारी की। पुलिस ने बेवजह घर से निकलने वालों की बाइक सीज कर दिया। कई युवकों को उठक-बैठक करवाया तो कई को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में वाहनों की चेकिंग कर बेवजह घरों से निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को सीटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में फोर्स ने राबर्ट्सगंज नगर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र, कांशीराम आवास, रोडवेज, धर्मशाला, चंडी तिराहा, महिला थाना तिराहा, कचहरी तिराहा, मेन चौक सहित कई स्थानों पर दो-चार पहिया वाहनों की चेकिंग किया। इस दौरान पुलिस ने बिना पास व तीन सवारी नगर में घूमने निकले 20 वाहनों को सीज करते हुए 50 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि कुछ लोगों जो भ्रमित होकर नगर में निकल गए थे कि जिले में एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है तो दुकानें खुली होंगी चल कर सामान खरीद लें। कहा कि चेकिंग के दौरान जो लोग जरूरी काम से निकले थे सिर्फ उन्हें ही छोड़ा गया। टीम में कोतवाली एसआई विंकटेश तिवारी, चौकी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह, महिला एसआई शिवानी मिश्रा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बभनी में भी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। लाक डाउन के मद्देनजर छत्तीसगढ़ बार्डर को सील कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ बार्डर आसनडीह में 24 घंटे पुलिस व पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। बभनी थाना के प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा ने आसनडीह बार्डर पर जांच की। इस दौरान उप निरीक्षक राजेंद्र और पीएसी के जवान आने जाने वालों की जांच करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed