फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   cable cut in kharia project

खडिय़ा परियोजना में कबाड़ चोरों ने केबुल काटा

Wed, 15 Jan 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
cable cut in kharia project
अनपरा। एनसीएल खडिय़ा परियोजना के सीएचपी एरिया में सोमवार की रात्रि कबाड़ चोरों ने धावा बोलकर दर्जनों मीटर से अधिक आम्र्ड केबल काट ले गये जिससे मशीनें खड़ी हो गयी। एनसीएल खडिय़ा परियोजना खदान क्षेत्र कबाड़ व डीजल चोरों के निशाने पर है। जहां दर्जनों की संख्या में अवैध असलहे से लैस कबाड़ चोरों का गिरोह प्रतिदिन महंगी मशीनों के पाट्र्स, केबल, रोलर, सावल पाट्र्स आदि चुरा ले जाते हैं। जिससे परियोजना को काफी क्षति उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

बीते दिनों परियोजना का सावल पिन जाने से लाखों का नुकसान उठाना पड़ा था। सोमवार की रात खदान के सीएचपी एरिया से लगभग 100 मीटर बहुमूल्य आम्र्ड केबल को कबाडिय़ों द्वारा काट लिया गया। केवल कटते ही मशीनों के चक्के जाम हो गए, इसके बाद परियोजना में हड़कंप मच गया। अभी केबल चोरी पर सुरक्षा विभाग माथापच्ची कर ही रहा था कि खबर लगी मंगलवार की दोपहर में ही दर्जनों की संख्या में सीएचपी में घुसे कबाड़ चोर कन्वेयर बेल्ट को चलाने वाला रोलर लेकर चंपत होने लगे हैं। जिनको निजी सुरक्षा गार्डों ने ललकारा जिसके बाद वह कन्वेयर रोलर छोड़कर बस्ती में भाग गये।
विज्ञापन

बताते चले कि पुलिस व परियोजना की सुरक्षा प्रहरियों की मिली भगत से परियोजनओं में आये दिन चोरी की घटनाये घटित हो रही है। हालांकि शक्तिनगर पुलिस चोरी के बाबत अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed