फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   By making a minister, BJP has respected the backward class: Ramashankar

मंत्री बनाकर भाजपा ने किया पिछड़े वर्ग का सम्मान : रमाशंकर

Fri, 31 Dec 2021 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
By making a minister, BJP has respected the backward class: Ramashankar
भाजपा के पिछड़ा मोर्चा का जिला सम्मेलन ओबरा विधानसभा के ग्रामवासी सेवा संस्थान चोपन में शुुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार में पिछड़े वर्ग के लोगों को मंत्री बनाकर पिछड़ों का सम्मान किया गया है। विपक्षी दल जात पात के नाम पर सियासत तो करती है लेकिन सत्ता में आने के बाद पिछड़ों को कोई लाभ नहीं दिला पाती। भाजपा सरकार सभी के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सपा सरकार में पैसे के बल पर सरकारी नौकरियां दी जाती थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने साढे़ पांच लाख नौकरी पारदर्शी तरीके से दी।
विज्ञापन

समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड ने कहा कि सपा-बसपा की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था। इन सरकारों में प्रदेश का विकास नहीं हुआ जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से प्रदेश भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त हो गया है। पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश और प्रदेश का मान बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने अतिथियों का आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, सदर विधायक भूपेश चौबे, सहकारी बैंक चेयरमैन राजेंद्र पटेल, गोविंद यादव, रमेश मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, रमेश पटेल, धर्मवीर तिवारी, कृष्णमुरारी निषाद, रामसुंदर निषाद, देवेंद्र पटेल, अमरेश पटेल, अशोक मौर्य, मंजू गिरी, चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गोंड, ओबरा चेयरमैन प्राणमती देवी, अरविंद सिंह, सोनी विश्वकर्मा, अमन वर्मा, नार सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed