फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   By loading the bike on the ace, the Spaniards protested

इक्का पर बाइक लादकर सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 14 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
By loading the bike on the ace, the Spaniards protested
डीजल, पेट्रोल की कीमत बढ़ने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को इक्का पर बाइक लाद कर विरोध प्रदर्शन किया। राबर्ट्सगंज नगर के आरटीएस क्लब के पास प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि कोरोना महामारी काल में भी सरकार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थ, सरसों के तेल का दाम बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। इससे आमजन से लेकर दुकानदार तक परेशान हैं। कारोबार खत्म होता जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण व्यापारियों का व्यवसाय घाटे का सौदा साबित हो रहा है। नोटबंदी, जीएसटी लगाने और लॉकडाउन से वे परेशान हैं। पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से किराया बढ़ा दिया गया। जनता को लगातार महंगाई से जूझना पड़ रहा है। पूर्व नगर सचिव. मनीष त्रिपाठी ने कहा की पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ाने से किसान परेशान, किराया बढ़ने से गरीब परेशान है। भाजपा सरकार महंगाई दूर करने के बजाय और महंगाई लाद रही है। इस मौके पर आनंद पटेल, गोपाल.गुप्ता, मोती कोल, एम.डी, सेराज खां, सोनू यादव, हिफाजत, रवि सिहं, अनिल विश्वकर्मा, राजू सोनी, हीरा सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed