{"_id":"662627fd7db0d014a5071172","slug":"businessman-commits-suicide-by-hanging-in-sonbhadra-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: पत्नी से फोन पर की बात, फिर फंदे से लटककर व्यापारी ने दे दी जान; गेहूं की कटाई कराने पहुंचा था गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: पत्नी से फोन पर की बात, फिर फंदे से लटककर व्यापारी ने दे दी जान; गेहूं की कटाई कराने पहुंचा था गांव
Mon, 22 Apr 2024 02:35 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:35 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में बर्तन व्यापारी ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह मधुपुर बाजार में बर्तन की दुकान चलाते थे। गेहूं की कटाई के लिए वह झपरी बस्ती स्थित अपने घर गए थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के मधुपुर बाजार के बर्तन व्यापारी ने झपरी बस्ती स्थित अपने खपरैल के मकान में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से पहले उसने फोन पर पत्नी से बात की थी। परिवार वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची सुकृत चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
रामसकल (49) मधुपुर बाजार में बर्तन की दुकान चलाते थे। कस्बे में ही अपना रिहायशी मकान बनवा कर पत्नी गीता देवी के साथ रहते थे। बड़ी बेटी सपना (28) की शादी कर चुके थे। दूसरी पुत्री साधना और छोटा बेटा विशाल (22) अभी पढ़ाई कर रहे हैं। सोमवार की सुबह झपरी बस्ती स्थित अपने पैतृक कृषि भूमि पर गेहूं की कटाई कराने के लिए गए थे।
विज्ञापन
रामसकल ने सुबह घर पर फोन कर कुछ बातचीत की। उसके बाद खपरैल के मकान के अंदर चले गए। काफी देर बाद खेत में गेहूं की कटाई कर रहे मजदूर जब उन्हें बुलाने पहुंचे तो घर के अंदर का मंजर देख सन्न रह गए। अंदर फंदे पर रामसकल का शव लटक रहा था। बगल में अन्य पट्टीदारों का घर होने के कारण तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस और अन्य परिजनों को दी गई।
विज्ञापन