{"_id":"62321d59eefc5b4cba59f1ec","slug":"buses-will-increase-on-long-distance-routes-sonbhadra-news-vns6434653160","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी दूरी वाले रूट पर बढ़ाएंगे बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी दूरी वाले रूट पर बढ़ाएंगे बसों के फेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। होली पर बाहर से आने-जाने यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने लंबी दूरी वाले रूट पर बसों का फेरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए चालक एवं परिचालकों को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही होली पर बसों का संचालन प्रभावित न हो इसके लिए वर्कशॉप कर्मचारियों के साथ ही चालक एवं परिचालकों को वेतन के अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है।
चार प्रांतों से घिरे सोनभद्र में आवागमन की दृष्टि से सोनभद्र डिपो के साथ ही विंध्यनगर डिपो की करीब 100 बसों का संचालन विभिन्न रुटों पर किया जा रहा है। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के साथ ही अन्य संपर्क मार्गों पर प्रयागराज, जीरो रोड, चार बाग, चंदौली, काशी एवं मिर्जापुर डिपो सहित अन्य डिपो की करीब 150 से अधिक रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। होली पर यात्रियों को दिक्कत न हो इसके मद्देनर लंबी दूरी के रूटों पर बसों का फेरा बढ़ाया गया है।
विभागीय अधिकारियों की मानें तो सोनभद्र डिपो की बसों के संचालन के लिए 124 चालक एवं 132 परिचालकों की ड्यूटी लगाई है। डिपो कार्यशाला में नियमित एवं संविदा पर कई कर्मचारी तैनात हैं। एआरएम एके सिंह के मुताबिक सोनभद्र से गोरखपुर, वाराणसी-शक्तिनगर के साथ ही अन्य लंबे रुटों पर बसों का फेरा बढ़ाया जाएगा। जिन रुटों पर छह बसें चल रही है, उन रुटों पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बस बढ़ाई जाएगी। वहीं कम दूरी वाले रुटों पर बसों का फेरा बढ़ाया जाएगा। इस योजना के तहत 13 मार्च से 22 मार्च तक कुल 10 दिन सेवा देने पर सभी चालक एवं परिचालकों को 4000 रुपये तक का प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
सोनभद्र डिपो के एआरएम एके सिंह ने बताया किलंबे दूरी वाले रुट पर यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा। यात्रियों को असुविधा न हो और समय से बसों का संचालन हो सके इसके लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है।