फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   bus turned off, 20 traveller injuried

जयंत में बस पलटने से 20 यात्री घायल  

Tue, 05 Jul 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 05 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
bus turned off, 20 traveller injuried
सिंगरौली में हुए सड़क हादसे के बाद लगी भीड़। अमर उजाला
विंध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत चौकी इलाके में मंगलवार सुबह निजी बस पलटने से बीस से अधिक सवार घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सिंगरौली (मोरवा) से एक निजी बस यात्रियों को लेकर जिला मुख्यालय बैढ़न जा रही थी।
विज्ञापन


जयंत इलाके के मुड़वानी डैम के पास एक मोड़ पर बस के चालक ने संतुलन खो दिया और बस सड़क के किनारे पलट गई। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। राहगीरों की सूचना पर जयंत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस व अन्य साधनों के जरिए एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय भेजवाया गया। बताते है कि हादसे में रवि पांडेय (32), रामप्रसाद वैश्य (45), मुन्नी देवी (34) को गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद रवि पांडेय को डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। दो अन्य घायलों का इलाज नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में चल रहा है। शेष लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद फरार बस के चालक व कंडेक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है। जयंत के चौकी प्रभारी महेंद्र पांडेय ने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed