फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   bus service started from Sonbhadra to Naugarh Chakia route

Sonebhadra News: सोनभद्र से नौगढ़-चकिया रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू

Sat, 08 Jul 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
bus service started from Sonbhadra to Naugarh Chakia route
सोनभद्र। जिला मुख्यालय सोनभद्र (राबर्ट्सगंज) से नौगढ़, चकिया होते हुए चंदौली के बीच रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। इस रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू करने की लंबे समय से मांग चल रही थी। बस का संचालन शुरू होने से ग्रामीण इलाके के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। शुक्रवार को राबर्ट्सगंज बस स्टेशन से चंदौली डिपो की बस को रवाना किया गया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज स्थित रोडवेज बस स्टेशन के इंचार्ज अनिल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक चंदौली डिपो की रोडवेज बसों को चंदौली के विभिन्न रूटों पर संचालित किया जाना है। इसके लिए पूर्व में अधिकारियों ने निर्देशित किया था। इसी क्रम में सोनभद्र से नौगढ़ होते हुए चकिया चंदौली के बीच रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। चंदौली डिपो की नई रोडवेज बस को इस रूट पर संचालित किया जाएगा। परिवहन निगम की तरफ से इसके लिए रूट मैप भी तैयार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि चंदौली डिपो की रोडवेज बस वाराणसी के कैंट चलकर सोनभद्र डिपो (राबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टेशन) आएगी। फिर सोनभद्र से शाम तीन बजे के बाद मधुपुर, नौगढ़ होते हुए चकिया के लिए रवाना होगी। इस रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को सहूलियत होगी। ग्रामीण इलाकों के यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से बस चलाई जा रही है। सोनभद्र डिपो के एआरएम विश्राम कुमार ने बताया कि सोनभद्र से मधुपुर, नौगढ़, चकिया होते हुए चंदौली और फिर वाराणसी तक रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा। इससे इस रूट के यात्रियों को यात्रा करने में सहूलियत होगी। इसके साथ ही अन्य ग्रामीण रूटों पर भी रोडवेज बस सेवा शुरू करने पर वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed