फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bus full of pilgrims overturns, 25 including nine women injured

Sonebhadra News: तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, नौ महिलाओं समेत 25 घायल

Thu, 15 Feb 2024 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bus full of pilgrims overturns, 25 including nine women injured
सोनभद्र/सलखन। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सदर कोतवाली अंतर्गत मारकुंडी घाटी में बृहस्पतिवार की भोर में तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 25 से अधिक यात्रियों को गंभीर चोट आई। इसमें नौ महिलाएं शामिल हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चार यात्रियों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बस का चालक व खलासी फरार हो गए।
विज्ञापन

विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने के लिए 65 यात्रियों को लेकर 13 फरवरी को संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद से रवाना हुई थी। बस में बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के यात्री सवार थे। बुधवार को वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद बस रामेश्वरम के लिए रवाना हुई। यात्रियों के मुताबिक रात करीब ढाई बजे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मारकुंडी घाटी में दूसरे मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाला। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में करीब 25 यात्रियों को गंभीर चोट आई। अन्य यात्री भी घायल हुए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देख डॉक्टरों ने पंडा चतुर्भुज (40), निर्मला (55), श्रीकांती (60), भीम उपाध्याय (32) को वाराणसी रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को भर्ती कर उपचार किया गया। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक-खलासी की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच जारी है। यात्रियों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें भी आई गंभीर चोट
बस हादसे में पुजारी शर्मा (62), सुभाष राय (61), सावित्री बोईन (60), रामसकल (65), शंभू (65), दयाराम (55), कृष्णा (64), सूर्यनारायण (65), प्रमिला (51), शीला (50), विजय(63), रामचंद्र (65), रवींद्र नाथ (65), कमलावती (64), विवेक (19), कपिल मुनि (65), जनक (60), गिरिजेश (55), मांडवी (56), नेबूलाल (55) और सरोज (48) को भी गंभीर चोट आई। अन्य यात्री भी घायल हुए। सभी बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर जिलों के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed