{"_id":"9bbfd13a96b2d49ce226dacd3f2fa79a","slug":"bus-full-of-kids-in-the-valley-fired-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से भरी बस घाटी में पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से भरी बस घाटी में पलटी
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन की चुप्पी और सड़क निर्माण कराने वाली कंपनी की अनदेखी के चलते मंगलवार को बड़ा हादसा होते होते टल गया। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन से स्कूली बच्चों को लेकर राबर्ट्सगंज आ रही बस मंगलवार की सुबह मारकुंडी घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन सगे भाई समेत पांच छात्र मामूली रूप से जख्मी हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने बस से बच्चों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने चेतक कंपनी के विरुद्घ नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। शहर कोतवाल अबरार अहमद के आश्वासन पर लोगों ने थोड़ी देर बाद जाम हटाया।
सलखन से स्कूली बच्चों को लेकर बस सुबह करीब आठ बजे संत कीनाराम पब्लिक स्कूल लोढ़ी राबर्ट्सगंज के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 40 बच्चे सवार थे। बस अभी मारकुंडी घाटी में पहुंची ही थी कि एक हाइवा बस को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। इस नाते बस अनियंत्रित होकर चट्टान से टकरा कर पलट गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान मारकुंडी गांव निवासी कन्हैया के पुत्र कार्तिकेय (10), करन यादव (7), कर्तव्य (5), आशीष (10), ज्योत्सना (8) को अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद अभिभावक बच्चों को घर लेकर चले गए।
उधर हादसे से नाराज अभिभावक राजमार्ग का निर्माण कार्य करा रही चेतक कंपनी पर सड़क के किनारे की पटरी न बनाएं जाने का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। तब तक पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। कोतवाल ने चेतक कंपनी के एक अधिकारी को बुला कर पटरी की मरम्मत करवाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।