फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   burned transformer

लगने के चार घंटे बाद ही जला ट्रांसफार्मर

Tue, 15 Nov 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 15 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
burned transformer
अंबेडकरनगर के अकबरपुर विद्युत स्टोर में इस तरह खराब पड़े हैं ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला
तहसील क्षेत्र के महुआंव पांडेय और महुआंव गोसांई गांवों के ग्रामीण विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से पिछले एक माह से बिजली का संकट झेल रहे। मरम्मत किया हुआ ट्रांसफार्मर लगने के महज चार घंटे में ही जल गया। विभाग में  शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर विद्युत आपूर्ति बहाली की मांग की।
विज्ञापन



महुआंव पांडेय गांव निवासी घोरावल अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष रामअनुजधर द्विवेदी ने तहसीलदार सुबोधकांत शर्मा को दिए प्रार्थना पत्र में अवगत कराया है कि महुआंव पांडेय और महुआंव गोसांई में संयुक्त रूप से एक ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति की जाती है। 25 केवीए का यह ट्रांसफार्मर जुलाई माह में जल गया। इस पर 26 जुलाई को 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा जो मात्र ढाई माह ही चल पाया। दिवाली के 10 दिनों पूर्व ही जल गया।
विज्ञापन



10 दिन इंतजार के बाद दिवाली पर एक रिपेयर्ड ट्रांसफार्मर लगा जो मात्र घंटे भर में ही जवाब दे दिया। पुन: पखवारे भर ग्रामीण अंधेरे में रहे। 12 नवंबर को 25 केवीए का एक रिपेयर्ड ट्रांसफार्मर लगाया गया जो मात्र चार घंटे ही चल पाया। जगदीश शर्मा, कृष्ण कुमार कोल, इंद्रजीत, लोकपति, प्रदीप, राघवेंद्र, रामजी, रविंद्र ने बताया कि दिवाली के पूर्व विभागीय जेई ने ग्रामीणों से कनेक्शन की रसीद जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



38 रसीद के आधार पर 63 केवीए का स्टीमेट बनाया गया जो अभी तक नहीं लग पाया। तहसीलदार ने विभागीय एसडीओ को यथाशीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने का निर्देश दिया। एसडीओ चंद्रभूषण ने कहा कि 63 केवीए का ट्रांसफार्मर स्वीकृति मिलने पर ही लग पाएगा। इसमें अभी और कुछ समय लगेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed