फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Burn breaker, power failure a month

ब्रेकर जला, एक माह से बिजली आपूर्ति बाधित

Wed, 15 Feb 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Wed, 15 Feb 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दुद्धी तहसील क्षेत्र स्थित अमवार विद्युत सब स्टेशन का ब्रेकर एक माह से जल गया है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली विभाग की ओर से दूसरे फीडर से जोड़कर काम चलाया जा रहा, लेकिन अधिक लोड बढ़ने से फाल्ट की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। बावजूद इसके विभाग की ओर से ब्रेकर को नहीं बदला जा रहा।

 अमवार विद्युत सबस्टेशन से दुद्धी, अमवार, बघाड़ू, नगवां, भिसूर, निमियाडीह, टेढ़ा, खजुरी, दिघुल आदि गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। करीब एक माह से विद्युत सबस्टेशन का ब्रेकर जल गया है। इसकी वजह से लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बिजली विभाग ब्रेकर बदलने के बजाय दूसरे फीडर से जोड़कर काम चलाने में मशगूल है। इसका नतीजा है कि आए दिन अधिक लोड बढने की वजह से फाल्ट की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। दिनेश अग्रहरि एवं राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पप्पू चौरसिया, दिनेश चंद्र, कुलभूषण पांडेय, प्रदीप कुमार, वेद प्रकाश, आनंद चौरसिया का कहना है कि अगर शीघ्र अमवार विद्युत सबस्टेशन का ब्रेकर नहीं बदला जाता तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अवर अभियंता अनिल शुक्ला का कहना है कि ब्रेकर अभी नहीं बदला जा सका है। इसकी वजह से यह समस्या आ रही है। कहा कि शीघ्र ही ब्रेकर बदल दिया जाएगा और अमवार फीडर से जोड़कर पहले की तरह बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed