सराफा कारोबारियों के समर्थन में बाजार बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को सराफा कारोबारियों के समर्थन में व्यापार मंडल के आह्वान पर जिले भर की दूकानें बंद रहीं। एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में हुई इस बंदी का व्यापक असर रहा। राबर्ट्सगंज मेन चौक पर जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष रतन लाल गर्ग की अगुवाई में व्यापारियों ने जुलूस निकाला और विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेती है तब तक यह प्रदर्शन चलता रहेगा।
इस मौके पर राजेश गुप्ता, शिव कुमार सांवरिया, शेख मुन्नी भाई आदि रहे। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार सराफा दूकानें बंद रही। प्रदर्शन करने वालों में गणेश जौहरी, गोपाल सेठ, लखन सेठ, रामेश्वर सेठ आदि रहे। चुर्क प्रतिनिधि के अनुसार सराफा दूकानें बंद रहीं। प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष राकेश खत्री, पवन गर्ग, अशोक केशरी आदि रहे। रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार एक्साइज ड्यूृटी के विरोध में सराफा दूकानें बंद रहीं। प्रदर्शन करने वालों में सुधीर सोनी, कंचन केशरी, गोपाल, विनोद आदि रहे।