{"_id":"62828c3644728a71094d564c","slug":"bulldozer-will-run-on-the-construction-of-sp-leader-sonbhadra-news-vns6538941135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के निर्माण पर चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता के निर्माण पर चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता सहित तीन लोगों के अवैध निर्माण को गिराने की तारीख तय होने के बाद सोमवार को संबंधितों में खलबली मच गई। इस मामले में एसडीएम को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सब कुछ तैयारी मुताबिक रहा तो यह अतिक्रमण पर क्षेत्र की दूसरी बड़ी कार्रवाई होगी।
आरोप के अनुसार एनसीएल खड़िया की अधिग्रहीत भूमि पर सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश सचिव जगत नारायण चौरसिया ने आंबेडकर नगर में इलाके में आफिस के साथ अन्य निर्माण कराया है। एनसीएल के भू-संपदा न्यायालय से अतिक्रमण संबंधी तथ्य प्रमाणित होने के उपरांत मामला प्रशासन के पाले में पहुंचा। नई सूची में सपा नेता के साथ अख्तर रजा व अवधेश यादव का नाम शामिल है। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम दुद्धी शैलेंद्र मिश्रा ने स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) एनसीएल खड़िया को पत्र जारी कर पर्याप्त कर्मचारियों व मशीनरी का बंदोबस्त करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र को जरूरत मुताबिक पुलिस फोर्स का इंतजाम करने के निर्देश के साथ जानकारी डीएम व पुलिस अधीक्षक को दी गई है। इससे पहले चार मई को ऊर्जांचल में अतिक्रमण पर अब तक की हुई सबसे बड़ी कार्रवाई में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुनीब गुप्ता के तीन मंजिला होटल को प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया था।