फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Budget released for construction of 30 new sub health

Sonebhadra News: 30 नए उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए बजट जारी

Mon, 20 Nov 2023 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Budget released for construction of 30 new sub health
सोनभद्र। जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 30 नए उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए शासन स्तर से बजट भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं, बच्चों के साथ अन्य लोगों को बीमार होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओर दौड़ लगानी पड़ती है। गांव में ही उनको बेहतर उपचार दिलाने के लिए शासन की तरफ से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 30 उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। पीएम अभिम योजना के तहत इन उप केंद्रों के लिए बजट जारी किया गया है। पूर्व में छह उपकेंद्रों के लिए भूमि नहीं मिल रही थी, मगर भूमि मिलने के साथ अब निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 20 उपकेद्रों के लिए 20-20 लाख की दर से धनराशि जारी की गई है, जबकि काली मिट्टी सहित अन्य कारणों से निर्माण लागत बढ़ने के कारण दस उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 35-35 लाख की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन

यहां खुलेंगे नए उप स्वास्थ्य केंद्र
जिले में जोगिद्रा, बर्दियां, जोरूखाड़, नवडीहा, रनटोला, जुड़ौली, गुरूवल, बागपोखर में उपकेंद्र निर्माण प्रक्रिया जारी है। जिम्मेदारी यूपी आरएनएसएस को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेंगी यह सुविधाएं

जिले में खुल रहे नए उप स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच, टीकाकरण, डिलीवरी के अलावा बच्चों का नियमित टीकाकरण, कोविड टीकाकरण, संचारी रोग के रोगियों के लिए दवाएं उपलब्ध कराएंगी। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए जागरूक करेंगी।


जिले के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन की तरफ से 30 नए उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए बजट जारी कर दिया गया है। उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए जगह चिह्नित करने सहित सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। -डॉ. अश्वनी कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed