सोनभद्र स्थित एक होटल में मंगलवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए राकेश उपाध्याय ने बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा संयोजक ब्राह्मण भाईचारा प्रकोष्ठ व पार्टी से इस्तीफा दे दिया। राकेश उपाध्याय ने कहा कि बाबा साहब के बनाए हुए सिद्धांतों से बसपा भटक चुकी है। पार्टी में मनमानी हावी है। इस बारे में कई बार जिलाध्यक्ष व अन्य लोगों से वार्ता की गई। इसके बावजूद कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला। इसको लेकर मंगलवार को हम और कार्यकर्ता बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। अब हम लोग समाज से जुड़कर समाज के कार्यों का नि:स्वार्थ भाव से काम करेंगे। आम जनमानस की सेवा करना ही अब लक्ष्य व उद्देश्य हम लोगों का होगा। इस मौके पर अमन भारती, सतीश पांडेय, मनोज, रामनरेश, राहुल दुबे, नागेंद्र, आशुतोष दुबे, दिलीप, आशीष गुप्ता, विक्की, बबलू आदि रहे।