फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Brother's death is going to fix sister's wedding date

बहन की शादी की तारीख तय करने जा रहे युवक की मौत

Mon, 21 Sep 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Brother's death is going to fix sister's wedding date
सड़क हादसे के दौरान बाइक में फसी बाइक। - फोटो : SONBHADRA
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के बिसरेखी गांव से रविवार को बहन की शादी की तारीख तय करने वाराणसी के रामनगर जा रहे बाइक सवार ओमप्रकाश मौर्या (28) की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। दुर्घटना में ओमप्रकाश के साले सुभाष भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ के पास हुई। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बिसरेखी ग्राम पंचायत के मझिगवां निवासी वशिष्ठ मौर्या ने अपनी पुत्री की शादी वाराणसी के रामनगर में तय की है। शादी की तारीख तय करने के लिए वशिष्ठ मौर्या अपने पुत्र ओमप्रकाश मौर्या (28), मधुपुर क्षेत्र के मझुई निवासी सुभाष (35) एवं एक अन्य रिश्तेदार के साथ रविवार सुबह दो बाइकों से वाराणसी जाने के लिए निकले थे। एक बाइक पर ओमप्रकाश मौर्या अपने रिश्ते में साले सुभाष के साथ थे, जबकि दूसरी बाइक पर वशिष्ठ मौर्या अपने एक रिश्तेदार के साथ थे। दोपहर करीब 12 बजे जब ओमप्रकाश व सुभाष रामनगर क्षेत्र के टेंगरा मोड़ के पास पहुंचे, उसी समय दोनों बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में ओमप्रकाश मौर्या की मौके पर मौत हो गई, वहीं सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया। गंभीर रूप से घायल सुभाष को नजदीक के लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक ओमप्रकाश छह भाई बहनों में सबसे बड़ा भाई था और घोरावल नगर में खाद बीज की दुकान कर परिवार की रोजी रोटी चलाता था। ओमप्रकाश की इसी वर्ष फरवरी में शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed