फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Brother-in-law killed sister-in-law with an ax over dispute

Sonebhadra News: सेम तोड़ने के विवाद में देवर ने कुल्हाड़ी से भाभी को मार डाला

Wed, 29 Nov 2023 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law killed sister-in-law with an ax over dispute
सलखन (सोनभद्र)। चोपन थाना अंतर्गत सलखन के बैरहवा टोला में मंगलवार की शाम शराब के नशे में धुत देवर ने कुल्हाड़ी से वारकर भाभी की जान ले ली। सेम तोड़ने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी देवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बैरहवा टोला निवासी रामसुदन धरकार मंगलवार की शाम मुर्गा खरीदने बाजार गया था। घर पर पत्नी संगीता (40) मौजूद थी। इसी दौरान देवर चीनीलाल नशे में धुत होकर वहां पहुंचा। घर के पास लगे सेम (सब्जी) तोड़ने को लेकर संगीता का देवर चीनीलाल से विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद देवर ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर संगीता के सिर पर प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से संगीता वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह घायल महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। देर रात वाराणसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। चोपन एसओ ने बताया कि पति की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपी देवर को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed