{"_id":"65ca7d5875d119e5500de6d4","slug":"bringing-ganja-by-hiding-it-under-sacks-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-109416-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जिप्सम की बोरियों के नीचे छिपाकर ला रहे थे 221 किलो गांजा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जिप्सम की बोरियों के नीचे छिपाकर ला रहे थे 221 किलो गांजा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
एसटीएफ और बभनी थाने की संयुक्त टीम ने 221 किग्रा गांजा के साथ चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। ट्रक में जिप्सम की बोरियों के नीचे छिपाकर गांजा ओडिशा से मिर्जापुर ले जाया जा रहा था। तस्कराें के पास से बाेलेरो भी बरामद हुई है। पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया गया।
एसटीएफ को अंतरराज्यीय सीमा से मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। इस आधार पर एसटीएफ की फील्ड इकाई वाराणसी के निरीक्षक अरविंद सिंह व बभनी थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने कस्बा स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास घेरेबंदी कर एक ट्रक को रोका। उसकी तलाशी ली गई तो ट्रक में 221 किग्रा गांजा जिप्सम की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था।
तस्करी में लिप्त मिर्जापुर के लालगंज निवासी रविकर दुबे, शहजान अली, प्रयागराज निवासी राम गोपाल पांडेय और बिहार के मोतिहारी निवासी अरबाज खां को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि गिरोह का सरगना मिर्जापुर निवासी अशोक जायसवाल उर्फ गोलू है। बरामद ट्रक मिर्जापुर के ही प्रशांत सिंह का है। इस ट्रक से कोई सामान उड़ीसा भेजा जाता है और वापसी में उस पर गांजा लाद कर लाया जाता है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिय है। अशोक, प्रशांत व अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।