{"_id":"5a9ed4e04f1c1b387b8ba0ec","slug":"bring-speed-to-the-construction-of-obara-c","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबरा सी के निर्माण कार्य में लाएं तेजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबरा सी के निर्माण कार्य में लाएं तेजी
अमर उजाला ब्यूराो/साोनभ्ाद्र
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारो से वार्ता करते यूपी पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक अमित गुप्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक अमित गुप्ता, निदेशक परियोजना एवं वाणिज्य सुबीर चक्रवर्ती व जीएम सिविल इं. टीके जैन ने सोमवार को ओबरा तापीय परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने मशीनों तथा ओबरा सी के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। सी परियोजना के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया।
निर्माण में लगी मेसर्स बीएचईएल, मेसर्स दूसान तथा ओबरा तापीय परियोजना के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक कर गहन मंत्रणा की। परियोजना में उच्चतम सुरक्षा मानकों के तहत कार्य निष्पादित कराने का सख्त निर्देश दिया। इस दौरान तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. एके सिंह, महाप्रबंधक इं. डीके मिश्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी रहे।
उधर वीआईपी अतिथि गृह में हुई प्रेसवार्ता में प्रबंध निदेशक ने बताया कि परियोजना के ब ताप घर के कोल हैंडलिंग प्लांट के एकल निविदा के मामले पर वे सभी तथ्यों की जांच करेंगे। निविदा के संबंध में वे पारीछा सहित अन्य परियोजनाओं में हुई निविदा की भी जांच करेंगे।
विज्ञापन
बताया कि ब तापघर की भेल द्वारा अनुरक्षण में चल रही 12वीं इकाई 10 मई तक सिंक्रोनाइज होगी। साथ ही जल्द ही 13वीं इकाई को भी भेल को सौंपा जा सकता है। 200 मेगावाट के वृहद जीर्णोद्धार के लिए भेल द्वारा लाए गए सामान के खराब होने के सवाल पर कहा कि यह भेल की जिम्मेदारी है कि वह अनुरक्षण का कार्य पूरा करे।
बताया कि ओबरा डी के लिए डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। रेणुका पुल के लिए संपर्क मार्ग के संबंध में बताया कि यह जिला प्रशासन का विषय है, वह जहां चाहेगा पुल वहीं बनेगा।