{"_id":"621d0e19c5c7875992126dd5","slug":"brilliant-performance-of-nigahi-in-dance-and-singing-sonbhadra-news-vns6410045188","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य व गायन में निगाही का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीएल में आयोजित अंतरक्षेत्रीय सांस्कृतिक स्पर्धा की विजेता टीम।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
एनसीएल की अंतर क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की बदौलत निगाही की टीम अव्वल रही। इस टीम के प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन सहित कई विधाओं में उम्दा प्रस्तुति देकर दिल जीत लिया।
विज्ञापन
एनसीएल की तीन दिनी वार्षिक अंतरक्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता कृष्णशिला कोयला क्षेत्र के अधिकारी क्लब में आयोजित थी। इसका समापन रविवार शाम हुआ। कार्यक्रम के दौरान एनसीएल के 12 क्षेत्र व इकाइयों से महिला व पुरुष प्रतिभागियों को मिलाकर लगभग 170 लोगों ने कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शास्त्रीय संगीत व नृत्य के साथ ही लोक संगीत, कव्वाली, भजन, गजल, तबला, बांसुरी, सिंथेसाइजर वादन, हास्य प्रसंग, ऑर्केस्ट्रा आदि की प्रस्तुतियां हुईं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर निगाही क्षेत्र की टीम ओवरऑल विजेता रही। वहीं एनसीएल मुख्यालय की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में एनसीएल के निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) राम नारायण दुबे मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर एनसीएल के जेसीसी सदस्य बीएमएस से माया शंकर सिंह, सीएमएस से अजय कुमार, एचएमएस से अशोक कुमार पांडेय, सीएमओएआई के महासचिव सर्वेश सिंह, महाप्रबंधक कृष्णशिला एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।