फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Brakes failed of truck in sonbhadra driver and helper saved lives vehicle fell ditch

Sonbhadra News: सीमेंट लदे ट्रक का ब्रेक फेल, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान, खाई में गिरा वाहन; लाखों की क्षति

Sun, 06 Oct 2024 05:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 05:37 PM IST
सार

Sonbhadra News: ट्रक खाई में पलटने की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भेजने के साथ ही ट्रक को खाई से निकालने की कवायद शुरू की गई।

विज्ञापन
Brakes failed of truck in sonbhadra driver and helper saved lives vehicle fell ditch
खाई में पलटा ट्रक, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई अपनी-अपनी जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के सदर कोतवाली अंतर्गत मारकुंडी घाटी स्थित पुराने मार्ग के तीसरे मोड़ पर सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरे खाई में गिर गया। इस घटना में लाखों रुपये की क्षति होना बताया जा रहा है। हालांकि, ट्रक चालक एवं खलासी हल्की-फुल्की चोंट के साथ सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन


ट्रक चालक राजू पुत्र बेचन निवासी धुरकर मड़िहान (मिर्जापुर) और खलासी प्यारे लाल दोनों ने बंजारी बिहार से ट्रक में सीमेंट लोड किया था। दोनों सीमेंट लदा ट्रक लेकर बभनी जा रहे थे। इसी दौरान मारकुंडी घाटी के पुराने मार्ग पर दुर्गा मंदिर से तीसरा मोड़ उतरते समय ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। जिसकी जानकारी होने पर ट्रक चला रहा राजू खलासी को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


चालक और खलासी दोनों चलते ट्रक से नीचे कूद गए। इस प्रकार ब्रेक फेल होने से सीमेंट लदा ट्रक घाटी से लगभग 200 फीट नीचे खाईं में गिर गया। चालक और खलासी को हल्की चोंटे आई हैं। दोनों बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल चालक और खलासी को जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं, दूसरी तरफ खाई में ट्रक पलटने से लाखों रुपये की क्षति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed