फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Boyfriend reached home and created a ruckus, force reached

प्रेमी घर प्रेमिका ने पहुंच कर किया हंगामा, फोर्स पहुंची

Sat, 21 May 2022 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend reached home and created a ruckus, force reached
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंच कर हंगामा किया। प्रेमिका का आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। अब चोरी से दूसरे से शादी रचा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमिका को समझा-बुझाकर शांत कराने के साथ उसे और उसके प्रेमी को कोतवाली ले गई। शनिवार की सुबह दस बजे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक की शादी की तैयारी चल रही थी। उसी समय शाहगंज थाना क्षेत्र की एक युवती वहां पहुंच कर हंगामा करने लगी। उसका कहना था कि जिस युवक की शादी होने जा रही है, उससे वह प्रेम करती है। युवक ने उससे शादी का वादा किया था और उससे शारीरिक संबंध भी बना चुका है। प्रेमिका के हंगामे की भनक लगते ही युवक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे समझाया लेकिन वह प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। युवती ने पुलिस को मामले की सूचना दी। दरोगा साहिद यादव ने कहा कि युवती और युवक को कोतवाली बुलाया गया है। पीड़िता जो तहरीर देगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। युवती और आरोपी युवक के परिवार वालों के बीच सुलह-समझौते की बात चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed