फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Born Nandlala , household musical greetings

जन्मे नंदलाला, घर-घर बाजे बधाई

Sat, 05 Sep 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 05 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Born Nandlala , household musical greetings
 भाद्र कृष्ण पक्ष के दिन शनिवार को जिले भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पुलिस लाइन, थानों के अलावा विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों की झांकी सजाई गई।
विज्ञापन


देर रात दर्शन-पूजन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। पुलिस लाइन में भव्य झांकी तैयार की गई। यहां रात में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 राबर्ट्सगंज और आसपास के गांवों मेें देवकीनंदन भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई थी। पूरे दिन राबर्ट्सगंज समेत अन्य स्थानों परं दूकानों पर श्रीकृष्ण की प्रतिमा और झांकी सजाने के लिए सामानों का क्रय करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। निराजल व्रत रख कर श्रद्धालु आकर्षक ढंग की झांकी को सजाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रोचार के साथ विद्वानों ने मुरलीवाले श्रीकृष्ण की प्रतिमा को झांकी में स्थापित करवाया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पुलिस लाइन परिसर में भव्य झांकी सजाई गई थी।

एएसपी शंभूशरण यादव, रामयज्ञ यादव और सीटी सीओ सच्चिदानंद की देखरेख में लाइन परिसर की सजावट की गई थी। उधर शाहगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश यादव, घोरावल में कोतवाल रमकांत पांडेय, पन्नूगंज थाने में एसओ अवधराज यादव ने भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजवाई।

 इसी तरह अन्य थानों में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। महुली संवाददाता के मुताबिक विण्ढमगंज थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ जन्माष्ठमी का पर्व मनाया गया। म्योरपुर प्रतिनिधि मुताबिक म्योरपुर थाना परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई थी। 

ओबरा संवाददाता के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों सहित तमाम घरों एवं मोहल्लों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। शनिवार की सुबह से ही मंदिरों की साफ-सफाई कर झालरों एवं फूलों से सजाया गया।

वहीं मंदिरों में सुबह से ही भजन कीर्तन करने एवं भक्तिमय गीतों की गूंज रही। नगर के राम मंदिर, गीता मंदिर, हनुमान मंदिर, थाना मंदिर, संकट मोचन मंदिर, शीतला मंदिर आदि को खूब सजाकर धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई।


नगर के गीता मंदिर में सजी श्रीकृष्ण की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर के पुजारी स्वामी योगानंद जी महाराज की देखरेख में यज्ञ हवन कराए गए। वहीं झांकी को सजाने में राजू वैश्य की देखरेख में रूची श्रीवास्तव, अविनश, श्याम, धर्मेंद्र, आकाश, भूपेश, प्रशांत आदि लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed