{"_id":"57111aa84f1c1bb0104a6b1b","slug":"born-as-lakshmi-daughter-distributed-sweets","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी के रूप में जन्मी बेटी, बांटीं मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मी के रूप में जन्मी बेटी, बांटीं मिठाइयां
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
रामनवमी को जन्मी बेटी का नाम लक्ष्मी रखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज में स्थित एक क्लीनिक में शुक्रवार को रामनवमी के दिन अनीता पत्नी बनारसी ने बेटी को जन्म दिया। बेटी होने से गदगद परिवार के लोगों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। बनारसी ने बेटी का नाम लक्ष्मी रखा है। उसका मानना है कि बेटी ने देवी के रूप में उसके यहां जन्म लिया है।
दोपहर करीब एक बजकर पांच मिनट पर करमा थाना क्षेत्र के सिरविट गांव निवासी अनीता को आपरेशन से बच्ची हुई। बेटी पैदा होने खबर मिलते ही पिता बनारसी और उसके परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। अस्पताल में ही परिवार के लोग सोहर गाने लगे साथ मिठाई बांटी। बनारसी ने बताया रामनवमी पर बेटी का जन्म होने से उनके घर में सुख, समृद्धि की प्राप्ति होगी। क्योंकि मां दुर्गा के रूप में बेटी ने जन्म लिया है। इसलिए उसका नाम लक्ष्मी रखा जाएगा।