फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bolero overturned uncontrollably, two youth died, three youth injured

बेकाबू होकर पलटी बोलेरो, दो युवकों की जान गई, तीन युवक घायल

Sat, 14 Nov 2020 09:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Bolero overturned uncontrollably, two youth died, three youth injured
बेकाबू होकर पलटी बोलेरो, दो युवकों की जान गई, तीन युवक घायल
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला के समीप शुक्रवार की रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइटर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार सोनू (22) और दीपक (26) की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डाला चौकी इंचार्ज ने सीएचसी चोपन भेजा जहां से सभी को सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार की रात दो बजे रेणुकूट से चोपन की ओर जा रही बोलेरो बग्घानाला के समीप किसी वाहन से बचने की चक्कर में बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। दुर्घटना में बोलेरो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए और मदद की गुुहार लगाने लगे। रास्ते से गुजर रहे एक वाहन चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में डाला चौकी इंचार्ज एसके सोनकर ने वाहन में फंसे घायलों को निकाल कर उन्हें सीएचसी चोपन भेजा लेकिन रास्ते में दो घायलों की मौत हो गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि हादसे में ओबरा के सेक्टर दो निवासी सोनू (22) और प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के सिसेनतुल्लापुर निवासी दीपक द्विवेदी (26) की मौत हो गई। जबकि ओबरा निवासी सुजीत (27), राजेश (26) और मनदीप सिंह (24) घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। कहा कि मृतक या घायलों के घरवालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed