{"_id":"62396a03c7492604eb44865c","slug":"body-of-ba-student-found-on-railway-track-in-sonbhadra-mobile-was-crushed-with-stone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: रेलवे ट्रैक पर मिला बीए के छात्र का शव, मोबाइल को पत्थर से कूंचा, सिम कार्ड भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: रेलवे ट्रैक पर मिला बीए के छात्र का शव, मोबाइल को पत्थर से कूंचा, सिम कार्ड भी गायब
Tue, 22 Mar 2022 11:47 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:47 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर बीए के छात्र का क्षत-विक्षत शव मिला। शव के पास मिले मोबाइल से सिम कार्ड गायब था। फोन भी ईंट से कूंच दिया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जोरुखाड़ गांव निवासी रामेश्वर यादव हिंडाल्को में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
उनका छोटा पुत्र प्रदीप कुमार यादव (20) बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। सोमवार की रात खाना खाने के बाद प्रदीप अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो प्रदीप कमरे में नहीं था। कुछ देर बाद ही गांव के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक पर युवक क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त प्रदीप के रूप में की।
विज्ञापन
घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर प्रदीप का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जिसमें सिम कार्ड नदारद था। फोन को ईंट-पत्थर से कूंच दिया गया था। परिजनों के मुताबिक प्रदीप अक्सर फोन पर घंटों व्यस्त रहता था। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।